आगरा में खिली धूप, पर्यटकों की संख्या बढ़ी
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में मंगलवार को पारा लुढ़ककर एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शहर में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
धूप खिलने की वजह से आगरा में सैलानियों की खासी तादाद देखी गई। ब्रज मंडल हेरिटेज कंजर्वेशन सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बताया, "अच्छी संख्या में पर्यटक देखे गए। आगरा के लिए ऐसा मौसम अच्छा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम है।"
गौरतलब है कि 17वीं शताब्दी में बना ताजमहल प्रेम का प्रतीक माना जाता है। एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि गुरुवार को शहर में भारी संख्या में पर्यटक देखे गए।
जिला प्रशासन के अनुसार शीतलह के कारण बंद विद्यालय सोमवार को खुलेंगे। बाजारों में भी ग्राहकों की अच्छी संख्या देखी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications