प्रख्यात रंगमंच कलाकार प्रभाकर पांशिकर का निधन
प्रभाकर ने कुछ प्रसिद्ध नाटकों में अपनी कलाकारी के जौहर दिखाए थे, जिनमें मुख्य रूप से 'भटाला दिली ओसारी', 'तो मी नावहेच', 'इथे ओशाला मृत्यु', 'थैंक यू मिस्टर ग्लैड' शामिल हैं। इसके अलावा अन्य नाटकों में भी उन्होंने काम किया था।
प्रभाकर का जन्म 14 मार्च, 1931 को हुआ था। प्रभाकर ने 50 वर्षो के अपने अभिनय के दौरान 8,000 से अधिक मराठी, गुजराती और कन्नड़ नाटकों के प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
राज्य के कई दलों के नेताओं ने भी प्रभाकर की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने 'लाखोदा लोखंडे', 'टो मी नावहेच' में प्रभाकर के काम की प्रशंसा करते हुए उनके निधन को एक बड़ी क्षति करार दिया।
प्रभाकर अपने पीछे पत्नी विजया, दो पुत्रियों जान्हवी और तरंगिनी तथा एक बेटे रघुनंदन को छोड़ गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications