कश्मीर में सुरक्षा बलों की संख्या घटेगी : पिल्लै
पिल्लै ने कहा, "जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षाबलों की संख्या में 25 फीसदी की कमी की जाएगी, विशेषतौर से उन इलाकों से जहां कि जनसंख्या अधिक है।"
नई दिल्ली में जामिया मीलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 'वे फारवर्ड इन कश्मीर' कार्यक्रम में पिल्लै ने यह बात कही। पिल्लै ने यह भी कहा कि श्रीनगर से और अधिक बंकरों को हटाया जाएगा।
गृह सचिव ने कहा कि कश्मीर मसले पर केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किए गए तीनों वर्ताकारों को अप्रैल तक अपनी अंतिम रिपोर्ट देने को कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने कश्मीर मसले पर पत्रकार दिलीप पडगांवकर, शिक्षाविद् राधा कुमार और अर्थिक विशेषज्ञ एम. एम.अंसारी को वर्ताकार नियुक्त किया गया है। इन वर्ताकारों को कश्मीर में शांति बहाली के लिए उपाय सुझाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कश्मीर में वर्ष 2010 में ग्रीष्मकाल के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच मुठभेड़ के दौरान 100 से अधिक लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications