विश्व बैंक से राजस्थान, उत्तराखण्ड को मिलेगा ऋण
वाशिंगटन, 14 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व बैंक ने राजस्थान के 17 जिलों के करीब चार लाख परिवारों की आजीविका के साधनों को बेहतर बनाने के लिए 16.27 करोड़ डॉलर का अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ (आईडीए) ऋण देने को मंजूरी दी है।
इसके अलावा विश्व बैंक ने उत्तराखण्ड में चल रहे वाटरशेड विकास परियोजना के लिए 79.8 लाख डॉलर की अतिरिक्त सहायता देने को मंजूरी दी है। यह परियोजना विकेंद्रीकृत वाटरशेड प्रबंधन की अवधारणा पर आधारित है। इससे कृषि उत्पादन बढ़ने के साथ ग्रामीणों की आय बढ़ने की संभावना है।
राजस्थान को ग्रामीण आजीविका परियोजना के लिए दिए गए धन से ग्रामीणों के सामने बेहतर आर्थिक अवसर उपलब्ध होंगे।
विश्व बैंक के निदेशक (भारत) रोबटरे जाघा ने कहा, "वैश्विक अनुभव से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था की विकास से गरीबी कम होती। ऐसे में गरीबों के लिए तैयार अवसरों को विस्तृत करने की जरूरत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications