शिमला और मनाली में बर्फबारी
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि शिमला में हल्की बर्फबारी हुई जबकि उसके आसपास के पर्यटक स्थलों कुफ्री और नारकंडा में भी सामान्य बर्फबारी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक मनाली में भी बर्फबारी हुई है।
मौसम विभाग कार्यालय के मुताबिक मध्य एशिया में कैस्पियन सागर में उठे पश्चिमी विक्षोभ के कारण 15 जनवरी तक राज्य में बारिश तथा बर्फबारी होने के आसार हैं।
अधिकारी ने कहा, "राज्य के कुछ हिस्सों में शनिवार तक भारी बर्फबारी होने की संभावना है।"
शिमला में इस वर्ष नए साल की पूर्व संध्या पर मौसम की पहली बर्फबारी हुई थी। ऐसा आठ वर्षो में पहली बार हुआ है जब वर्ष के आखिरी दिन बर्फबारी हुई है। मनाली में भी नौ जनवरी को वर्ष 2010 के अंतिम दो दिनों के दौरान बर्फबारी हुई थी।
पुलिस के मुताबिक शिमला और मनाली में बर्फबारी के बावजूद यातायात सामान्य बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications