बिहार में तापमान बढ़ा, धूप खिली
पटना, 14 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित सभी इलाकों में मकर संक्रांति के दिन शुक्रवार सुबह तापमान में कुछ वृद्घि दर्ज की गई और धूप भी खिली। इससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार सुबह पटना का तापमान में गुरूवार की तुलना में 0़ 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्घि के साथ 4़ 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके अलावा धूप भी खिली, जिससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। गया का तापमान 6़ 1, पूर्णिया का 5़ 4 डिग्री तथा भागलपुर का 9़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों का मानना है कि धूप निकलने के कारण लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली है लेकिन सर्दी से लोगों को अभी निजात मिलने की उम्मीद नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications