सलाउद्दीन भारत सरकार से बातचीत के लिए तैयार
स्थानीय समाचार पत्र 'कश्मीर टाइम्स' में शुक्रवार को छपी एक रिपोर्ट में कहा गया है, "यदि भारत सरकार यह स्वीकार करे कि कश्मीर मुख्य मुद्दा है और कश्मीर समस्या के समाधान के लिए वह बातचीत के गंभीर प्रस्ताव दे तो हम सकारात्मक प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार हैं।"
आतंकवादी सरगना ने समाचार चैनल कश्मीर न्यूज सर्विस को दिए एक साक्षात्कार में यह बात कही है। 'कश्मीर टाइम्स' ने इस साक्षात्कार को प्रकाशित किया है।
यूनाइटेड जिहाद काउंसिल के प्रमुख आतंकवादी सरगना ने यह भी संकेत दिया कि यदि बातचीत के दौरान कोई समाधान निकलने की संभावना दिखे तो 14 संगठनों वाली काउंसिल भी इसमें शरीक कर सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications