मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

पटना, 14 जनवरी (आईएएनएस)। पटना समेत बिहार के सभी क्षेत्रों में शुक्रवार को मकर संक्रांति के मौके पर गंगा समेत कई नदियों में लाखों लोगों ने डूबकी लगायी। इस मौके पर श्रद्घालुओं ने गंगा स्नान के बाद दान-पुण्य भी किया।

पटना में गंगा स्नान के लिए लोग गुरूवार से ही जुटने लगे थे। शुक्रवार को ठंड के बावजूद सुबह से ही गंगा के विभिन्न घाटों में पहुंचकर लोगों ने स्नान किया। ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन गंगा में स्नान करने और गंगा तट पर दान करने से सारे पाप कट जाते हैं।

हालांकि पंचांगों और पंडितों में इस वर्ष मकर संक्रांति पर मतभेद है। कई पंडितों के मुताबिक शनिवार को मकर संक्रांति होगी, परंतु अधिकांश पंडितों का मत है कि मकर संक्रांति शुक्रवार को ही है।

विद्वानों के मुताबिक इसी दिन सूर्य धनु से मकर राशि में जाता है। पंडितों का कहना है कि सूर्य के धनु से मकर राशि में जाने से खरमास भी समाप्त हो जाता है और शुभ कार्य प्रारम्भ हो जाते हैं।

बिहार के बक्सर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया समेत सभी स्थानों में लोग मकर संक्रांति मना रहे हैं। इस दिन चूड़ा-दही तथा तिलकुट खाने की भी परंपरा है। मकर संक्रांति के दिन तिल खाना और तिल दान में देना शुभ माना जाता है।

मकर संक्रांति के मौके पर लोग मंदिरों में भी पूजा-अर्चना और दान-पुण्य कर रहे हैं। इस कारण मंदिरों की भारी भीड़ देखी जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+