पाकिस्तान में पत्रकार सहित 8 की हत्या (लीड-1)
समाचार चैनल 'डॉन न्यूज' के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 29 वर्षीय वली खान बाबर जियो समाचार चैनल में काम करते थे। अज्ञात हमलावरों ने लियाकताबाद दक्खना बस अड्डे के पास गुरुवार शाम को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। वह अपनी कार से घर जा रहे थे।
पुलिस उप महानिरीक्षक (पश्चिम) सुल्तान ख्वाजा ने बताया, "प्रारम्भिक जांच के मुताबिक बाबर यातायात जाम में फंसे थे उसी समय एक अज्ञात हमलावर ने पिस्तौल निकालकर कई गोलियां दाग दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से फरार हो गया।"
पुलिस ने घटनास्थल से 0.9 एमएम के पांच खोखे बरामद किए हैं। बाबर के चेहरे, सिर, और गर्दन में गोली लगी थी।
एक स्थानीय दैनिक समाचार पत्र के मुताबिक एक अन्य घटना में गुरुवार को आवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के एक नेता पर हुए हमले के बाद भड़की हिंसा में कम से कम सात लोग मारे गए और 12 घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक मोटरसाइकिल पर सवार दो हथियाबंद लोगों ने सिंध प्रांत के एएनपी के सूचना सचिव बशीर जान की गाड़ी पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद शहर के कई इलाकों में हिंसा भड़क गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications