अलकायदा ने फ्रांस के नागरिकों को अगवा करने की बात कबूली
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अलकायदा ने यह घोषणा एक ऑडियो टेप जारी कर की है। इसे गुरुवार को समाचार चैनल अल जजीरा पर जारी किया गया।
अलकायदा द्वारा जारी किए गए ऑडियो टेप में इस बात की पुष्टि की गई है कि फ्रांसिसी सैनिकअपहरणकर्ताओं के काफी करीब पहुंच चुके थे। इसी बीच अगवा हुए दोनों व्यक्तियों की रहस्यमय परिस्थतियों में मौत हो गई थी।
दोनों व्यक्तियों की मौत के कारणों को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। दोनों की उम्र 25 के आसपास थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है कि एक व्यक्ति की मौत जलने से हुई है जबकि दूसरे की मौत सिर में गोली लगने से हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications