इंटेल की आय 48 फीसदी बढ़ी
इंटेल ने कहा है कि यह अब तक का सबसे बेहतर तिमाही नतीजा रहा है। राजस्व में आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह 11.5 अरब डॉलर हो गया। आय 48 प्रतिशत बढ़कर 3.39 अरब डॉलर हो गई।
वर्ष के दौरान कुल राजस्व 43.6 अरब डॉलर और आय 11.7 अरब डॉलर रहा।
एक बयान में इंटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पॉल ओटेलिनी ने कहा कि वर्ष 2010 इंटेल के इतिहास में सबसे बेहतर वर्ष साबित हुआ है। उन्होंने आशा जताई कि वर्ष 2011 इससे भी बेहतर साबित होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications