ब्राजील में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 480 हुई
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रियो डी जनेरियो के पर्वतीय इलाकों में बुधवार तक कुल 397 लोगों की मौत हो चुकी थी।
अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ की वजह से सबसे अधिक प्रभावित तेरेसोपोलिस इलाका हुआ है, जहां कम से कम 208 लोग मारे गए हैं। गुरुवार तक नोवा फ्रिबर्गो में 214, सुमीदोउरो में 17 लोगों के शव बरामद किए जा चुके थे। अधिकारियों के मुताबिक पेट्रोपोलिस में 39 लोग मारे गए हैं।
ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रॉसेफ ने गुरुवार को संवाददातओं से कहा, "यह बहुत ही कठिन समय है।" डिल्मा ने बाढ़ प्रभावित नोवा फ्रिबर्गो इलाके का 45 मिनट तक हवाई सर्वेक्षण किया।
उन्होंने कहा, "स्थिति काफी भयावह है। लोग काफी परेशानी झेल रहे हैं।" उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी और प्रभावित इलाके की स्थिति को पुन: बेहतर बनाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications