सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट का रुख
मुम्बई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 15.22 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 19198.04 पर और निफ्टी 0.20 अंक की मामूली बढ़त के साथ 5751.90 पर खुला।
सुबह करीब 9.20 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 72.54 अंकों की गिरावट के साथ 19110.28 पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 25.65 अंकों की गिरावट के साथ 5726.25 पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट जबकि स्मॉलकैप सूचकांक में मामूली तेजी का रुख था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications