कराची में समाचार चैनल के संवाददाता की हत्या
स्थानीय समाचार चैनल जियो न्यूज के मुताबिक वली खान बाबर की उस समय हत्या कर दी गई जब वह अपने कार्यालय से घर जा रहे थे। हमला शहर के लियाकताबाद इलाके में हुई।
हमलावार ने खान को काफी करीब से कई गोलियां मारी जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उनका शव कार से बरामद किया गया।
समाचार चैनल के मुताबिक खान कराची के पेहलवान गोथ इलाके में सक्रिय मादक पदार्थो के तस्करों के खिलाफ स्टोरी लिख रहे थे। उनकी हत्या उस समय की गई जब वह अपनी खबर फाइल कर घर जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications