प्रशांत द्वीप पर भूकम्प के झटके
बीजिंग, 14 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण प्रशांत में स्थित न्यू कैलेडोनिया के लॉयल्टी द्वीप पर शुक्रवार को भूकम्प के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकम्प की तीव्रता 7.2 मापी गई।
सामचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चीन के भूकम्प नेटवर्क केंद्र के अनुसार भूकम्प के झटके 12.16 बजे महसूस किए गए।
केंद्र के मुताबिक भूकम्प का मुख्य केंद्र 20.6 डिग्री दक्षिणी अक्षांश और 168.6 डिग्री पूर्वी देशांतर में 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications