पुलिस, नेता, तस्कर गठजोड़ की सीबीआई जांच की मांग
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के अध्यक्ष सुनील कावाठंकर की ओर से जनहित याचिका शुक्रवार को दायर की गई।
सुनील ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि राज्य के कई नेताओं और पुलिस अधिकारियों की मादक पदार्थो के तस्करों के साथ सांठगांठ है। इस मामले की जांच अपराध शाखा से कराने की बजाय सीबीआई से कराई जाए।
सुनील ने अपनी याचिका में कहा है, "मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों की ईमानदारी पर संदेह पैदा हो गया है क्योंकि कुछ मुख्य अभियुक्तों को पहले ही छोड़ा जा चुका है।"
कांग्रेस की छात्र ईकाई के अध्यक्ष सुनील ने बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत को 48 घंटों के भीतर मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का अल्टीमेटम दिया था।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में सात पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। उच्च न्यायालय ने भी अपराध शाखा को लेकर कड़ा रुख अख्तिायार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications