त्रिपुरा में नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति
आधिकारिक घोषणा के अनुसार त्रिपुरा के पूर्व मुख्य सचिव शशि प्रकाश को मुख्य सूचना आयुक्त और पूर्व प्रधान सचिव श्यामलीमा बनर्जी को सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों को मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने ठुकरा दिया है। पार्टी ने वाम मोर्चा सरकार पर 'संवैधानिक संस्था में चहेतों की नियुक्ति' करने का आरोप लगाया है।
विपक्ष के नेता रतन लाल नाथ ने पत्रकारों को बताया, "सरकारी विभागों में होने वाले भ्रष्टाचार, कुकृत्य, भाईभतीजावाद और अनियमितताओं को छुपाने और अवैध गोपनीयता सुनिश्चित रखने एवं सूचना को दबाने के लिए वाम मोर्चा सरकार सूचना आयोग के पदों पर अपने चहेतों को बिठा रही है।"
ज्ञात हो कि नाथ मुख्यमंत्री माणिक सरकार की अध्यक्षता वाली उस तीन सदस्यीय समिति के सदस्यों में से हैं, जिसे राज्य के सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति करनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications