संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रतिवेदक करेंगी कश्मीर का दौरा
भारत में संयुक्त राष्ट्र मिशन के राष्ट्रीय सूचना अधिकारी राजीव चंद्रन ने आईएएनएस से कहा कि केंद्र सरकार के आमंत्रण पर जेनेवा के मानवाधिकार आयोग की विशेष मानवाधिकार प्रतिवेदक सेकग्या 11 जनवरी को भारत आ चुकी हैं।
वह एक दिन के दौरे पर 19 जनवरी को श्रीनगर जाएंगी और वहां सरकारी अधिकारियों और मानवाधिकार समर्थकों से मिलेंगी।
यह पूछने पर कि क्या वह अलगाववादी नेताओं से भी मिलेंगी, उन्होंने कुछ भी जवाब नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा का कार्यक्रम प्रतिवेदक ने खुद बनाया है, इसलिए वह नहीं बता सकते कि वह किस-किससे मिलेंगी। वह मानवाधिकार की आवाज उठाने वालों में से किसी से भी मिल सकती हैं।
सेकग्या जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। इसे मार्च में सौंपे जाने की सम्भावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications