हरियाणा के करनाल में बेटियों को समर्पित रही लोहड़ी

'नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट्स' (एनआईएफएए) ने गुरुवार को यहां एक विशेष कार्यक्रम 'लोहड़ी बेटी के नाम' का आयोजन किया। इस आयोजन में 2,100 लड़कियां शामिल हुईं, जिनमें से सभी की उम्र एक साल से कम थी और वे अपनी मां की गोद या पालने में वहां थीं।

नई फसल के आगमन पर मनाए जाने वाले इस पर्व में यहां फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और सतीश कौशिक ने भी हिस्सा लिया और बालिका भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज उठाई।

हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने कहा कि प्रदेश के विषम लिंग अनुपात को सही बनाने की दिशा में हर तरह से प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि हाल के वर्षो में किए गए प्रयासों के बावजूद हरियाणा में लड़कियों का अनुपात कम बना हुआ है।

इस कार्यक्रम में हरियाणा के उन 23 गांवों के सरपंचों को सम्मानित किया गया जहां लड़कों की अपेक्षा लड़कियों की जन्म दर अधिक थी।

इस अवसर पर भट्ट ने कहा, "इन गांवों की सफलता अन्य के लिए एक उदाहरण की तरह है, अन्य गांवों को भी इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। मैं बालिका भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान में कहीं भी शामिल होने के लिए तैयार हूं।"

कौशिक ने कहा, "बालिका भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान एक जन आंदोलन होना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+