दिल्ली में मकर संक्रांति पर दिखा पतंगबाजी का जोश

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में मकर संक्रांति के अवसर पर शुक्रवार को आकाश में रंग-बिरंगी पतंगें लहराती दिखीं। फसलों के त्योहार के अवसर पर उत्साह में डूबे बच्चों और बड़ों ने जमकर पतंगबाजी में हिस्सा लिया और रेवड़ियां व गुड़ और तिल से बनी अन्य मिठाईयां खाईं।

इस खास दिन सूरज मकर राशि में प्रवेश करता है। देशभर में फसलों के कई त्योहार मनाए जाते हैं और मकर संक्रांति उन्हीं में से एक है।

दिल्लीवासियों ने शुक्रवार तड़के से ही मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर इस त्योहार की शुरुआत की। श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को ताजा गन्ने, चावल और तिल से बने पकवानों को भोग लगाया।

राष्ट्रीय राजधानी के कई उद्यानों, घरों की छतों और खुले मैदानों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग लोग इकट्ठे थे। बच्चे और युवा पतंगें उड़ाने में व्यस्त थे तो बुजुर्ग आकाश में उड़ान भरती पतंगों को देख रहे थे।

सुरभि शर्मा नाम की एक छात्रा ने बताया, "मेरे लिए मकर संक्रांति का मतलब बहुत सी रेवडियां खाना है। आज का दिन बहुत साफ था और धूप खिली थी इसलिए यह इस त्योहार को मनाने के लिए सर्दियों को बहुत अच्छा दिन था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+