फिर पैदा हो सकते हैं बालों वाले विलुप्त विशालकाय हाथी

लंदन, 14 जनवरी (आईएएनएस)। क्लोनिंग प्रौद्योगिकी के जरिए चार साल के अंदर बालों वाले विलुप्त विशालकाय हाथी (मैमथ) दोबारा अस्तित्व में आ सकते हैं।

इससे पहले 90 के दशक में साइबेरिया में मिले मैमथ की त्वचा व मांसपेशिय ऊतकों की कोशिकाओं में मौजूद केंद्रक (कोशिका गतिविधियों व नई कोशिकाएं बनने की प्रक्रिया को नियंत्रित करने वाली संरचना) को अलग कर पाने में सफलता नहीं मिल सकी थी। अत्यधिक सर्दी की वजह से यह संरचना नष्ट हो गई थी।

जापान के 'रिकेन सेंटर फॉर डेवलपमेंट बायोलॉजी' के टेरुहिको वाकायामा ने 2008 में जो तकनीक पेश की थी उसकी मदद से 16 साल तक बर्फ में जमी हुई अवस्था में रहे चूहे की कोशिकाओं से क्लोनिग के जरिए एक और चूहा बनाना सम्भव हो सका।

क्योटो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एकिरा इरिटेनी कहते हैं कि अब वह करीब 12,000 वर्ष पहले मरे एक मैमथ से क्लोनिंग के जरिए उन्हें दोबारा अस्तित्व में लाने के अपने अभियान पर काम शुरू कर रहे हैं।

वैज्ञानिकों के मुताबिक 10,000 ईसा पूर्व एक धूमकेतु के पृथ्वी के वायुमंडल में फटने और उसकी वजह से आग लगने से बालों वाले मैमथ विलुप्त हो गए थे।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक वैज्ञानिकों का कहना है कि अब इसके लिए बर्फ में जमे किसी मैमथ के नरम ऊतकों के नमूने की आवश्यकता होगी।

इन ऊतक कोशिकाओं से वाकायाम तकनीक से स्वस्थ केंद्रक निकालकर उसे एक अफ्रीकी हाथी की अंड कोशिकाओं में प्रत्यारोपित किया जाएगा। यह अफ्रीकी हाथी मैमथ के लिए सरोगेट (किराए की कोख) मां की तरह काम करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+