छत्तीसगढ़ से नक्सली साहित्य बरामदग, जांच शुरू (लीड-1)
पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि पार्सल गोदाम में पड़े पुराने और लावारिस माल को वहां से हटाने की प्रक्रिया के दौरान रेलवे अधिकारियों ने प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़े साहित्य से भरे दो लावारिस डिब्बों को देखा। डिब्बों में नक्सली साहित्य भरा हुआ था और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
राज्य के पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने तत्काल आधार पर जांच उस समय शुरू की जब नक्सली पत्रिका में प्रकाशित एक लेख में वर्ष 2004 से अब तक पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सली नेताओं के नामों की सूची मिली।"
उन्होंने कहा, "छह-सात महीने पहले ही नक्सली साहित्य बिहार की राजधानी पटना से रायपुर भेजा गया था और इसमें रायपुर के वासियों को सम्बोधित किया गया है लेकिन पार्सल रेलवे स्टेशन के कमरे में पड़ा रह गया।"
पुलिस महानिदेशक ने कहा, "लावारिस साहित्य में कई नक्सली नेताओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मौजूद हैं। हम साहित्य की जांच कर रहे हैं। इस मामले में मीडिया से और अधिक साझा नहीं किया जा सकता है।"
सूत्रों ने बताया, "ऐसा लग रहा है कि डिब्बों को गलत पते पर भेज दिया गया था लेकिन छानबीन जब तक पूरी नहीं हो जाती है। तब तक इसके बारे में कुछ भी यकीन के साथ नहीं कहा जा सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications