कश्मीर में सुरक्षाबलों में कमी कर सकती है सरकार (लीड-1)
नई दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 'वे फारवर्ड इन कश्मीर' कार्यक्रम में पिल्लै ने कहा, "हम जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षाबलों की संख्या में कटौती करने पर विचार कर रहे हैं।"
पिल्लै ने यह भी कहा कि सरकार सैनिकों की संख्या में कमी करना चाहती है। राज्य के विभिन्न संगठनों और अलगाववादी राजनीतिक पार्टियों की यही प्रमुख मांग भी है।
पिल्लै ने कहा कि ऐसा करने से आतंकवादियों के दोबारा सक्रिय होने का खतरा है। लेकिन अगले 12 महीनों में जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षाबलों की संख्या में 25 फीसदी तक की कमी की जाएगी, विशेषतौर से उन इलाकों में जहां जनसंख्या अधिक है।
केंद्रीय गृह सचिव ने कहा कि अगले कुछ महीनों के भीतर श्रीनगर से कुछ सुरक्षा चौकियों को भी हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि घनी आबादी वाले इलाकों से सुरक्षाबलों को हटाना उस आठ सूत्री एजेंडे का हिस्सा है,जिसे कश्मीरियों का विश्वास जीतने के लिए पिछले साल सरकार ने मंजूरी दी थी।
पिल्लै ने आईएएनएस से कहा, "हम राज्य में सुरक्षाबलों की मौजूदगी जितना संभव हो सके उतना कम चाहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications