अर्जेटीना की राष्ट्रपति की यात्रा निधि में से चोरी
ब्यूनस आयर्स, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अर्जेटीना की राष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नाडीज डी किर्चनर के मध्य-पूर्व की यात्रा पर निकलने से पहले गुरुवार को उनकी यात्रा निधि में से हजारों डॉलर चोरी हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक राष्ट्रपति से सम्बद्ध एक कर्मचारी करीब 90,000 डॉलर की राशि लेकर ब्यूनस आयर्स हवाईअड्डे के लिए जा रहा था तभी मोटरबाइक से वहां पहुंचे तीन अपराधियों ने उसके पास से कथिततौर 68,000 डॉलर और 17,000 यूरो चुरा लिए।
कर्मचारी के राष्ट्रपति कार्यालय से हवाईअड्डे की ओर जाने के बीच उसे रास्ते में रोककर उस पर हमला किया गया था। बताया जाता है कि इसके बाद कर्मचारी ने घटना की आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई।
क्रिस्टीना गुरुवार शाम यात्रा पर रवाना हुईं। वह सबसे पहले मिस्र की निजी यात्रा पर हैं जहां वह रविवार तक रहेंगी। इसके बाद वह कुवैत, कतर और तुर्की की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications