मप्र में बाघिन की संदिग्ध मौत
होशंगाबाद, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में दो वर्षीय बाघिन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। वहीं प्रबंधन मौत की वजह बाघों का आपसी संघर्ष बता रहा है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को धाई गांव के पास बाघिन का शव मिला था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। प्रबंधन ने बाघिन की मौत को आपसी क्षेत्रीय लड़ाई बताया है, वहीं दूसरी ओर शिकार की आशंका जताई जा रही है। वन मंत्री सरताज सिंह का कहना है कि बाघिन की मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications