मोबाइल पर तत्काल अनुवाद करने वाले एप्लीकेशन की शुरूआत
'गूगल ट्रांसलेट' अपने एंड्रोइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर ऐसी युक्तियों का इस्तेमाल कर सकता है, जिनके जरिए अंग्रेजी का स्पेनिश में और स्पेनिश का अंग्रेजी में अनुवाद किया जा सकता है।
प्रयोक्ता को वाक्यों के बीच अनुवाद शुरू करने के लिए एक 'की' दबानी होगी और इसके साथ अनुवाद शुरू हो जाएगा। वैसे गूगल को उम्मीद है कि 18 महीने में यह सेवा उपलब्ध हो सकेगी।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक इसमें इस्तेमाल की जाने वाली प्रौद्योगिकी गूगल की नवीनतम सेवाओं में इस्तेमाल प्रौद्योगिकी जैसी ही होगी, जिसमें सूडोकू पहेलियों की तस्वीरें लेने के लिए इंटरनेट के जरिए फोन कैमरे का इस्तेमाल कर कुछ सेकंड्स में ही पहेलियों का हल निकाल लिया जाता है।
'गूगल ट्रांसलेट' सबसे पहले प्रयोक्ता की बातों को रिकॉर्ड करके उसे कम्पनी के सर्वर तक भेजेगा, जहां से श्रव्य अनुवाद के बाद उन्हें वापस भेजा जाता है।
इस सेवा का पहला परीक्षण संस्करण 'अल्फा' केवल स्पेनिश और अंग्रेजी भाषा में काम कर सकेगा लेकिन गूगल को जल्द ही इसमें अन्य भाषाओं को शामिल करने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications