लालगढ़ नरसंहार में मृतकों की 8 हुई
कोलकाता स्थित एसएसकेएम अस्पताल में शुक्रवार सुबह 6.35 बजे 40 वर्षीय गीताली अदक की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
गौरतलब है कि पश्चिमी मिदनापुर जिले के नक्सल प्रभावित लालगढ़ इलाके के समीप निताई गांव में सात जनवरी को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) समर्थित शरारती तत्वों ने कथित रूप से गोलीबारी की थी। इस दौरान गीताली के पेट के निचले हिस्से में गोली लग गई थी।
हालत नाजुक पर गीताली को प्रतिष्ठित एसएसकेएम अस्पताल भेजा गया था। गोलीबारी में गम्भीर रूप से घायल छह अन्य लोगों की भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना में सात लोगों की मौत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications