पाकिस्तान में हिंसा, पत्रकार सहित 14 की मौत (लीड-2)

इस्लामाबाद, 14 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची शहर में अज्ञात हमलावरों ने एक निजी समाचार चैनल के संवाददाता की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 14 अन्य लोगों की हत्या कर दी गई।

समाचार चैनल 'डॉन न्यूज' के मुताबिक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 29 वर्षीय वली खान बाबर 'जियो न्यूज' में काम करते थे। गुरुवार शाम को अज्ञात हमलावरों ने लियाकताबाद दक्खना बस अड्डे के पास गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। वह अपनी कार से घर जा रहे थे।

पुलिस उप महानिरीक्षक (पश्चिम) सुल्तान ख्वाजा ने बताया, "प्रारम्भिक जांच के मुताबिक बाबर यातायात जाम में फंसे थे उसी समय एक अज्ञात हमलावर ने पिस्तौल निकालकर उन पर कई गोलियां दाग दीं। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से फरार हो गया।"

पुलिस ने घटनास्थल से .9 एमएम के पांच खोखे बरामद किए हैं। बाबर के चेहरे, सिर, और गर्दन में गोली लगी थी।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक गुरुवार को आवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के एक नेता पर हुए हमले के बाद भड़की हिंसा में कम से कम 14 लोग मारे गए और 20 घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक मोटरसाइकिल पर सवार दो हथियाबंद लोगों ने सिंध प्रांत के एएनपी के सूचना सचिव बशीर जान की गाड़ी पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद शहर के कई इलाकों में हिंसा भड़क गई।

पुलिस के अनुसार गोलीबारी की घटनाएं ओरंगी कस्बे के अलावा बनारस, बुखारी कालोनी, केटी पहाड़ी इलाके में हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+