वियतनाम में नौका डूबी, 4 मरे 5 लापता
हनोई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। वियतनाम में बुधवार को एक नौका दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अभी तक लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि नाव पर आवश्यकता से अधिक लोगों के सवार होने की वजह से यह हादसा हुआ।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि इस हादसे में लापता लोगों की तालाश जारी है और इस दुर्घटना में किसी के जीवित बचने की सम्भावना बहुत कम है।
यह हादसा बुधवार को तुएन क्वांग प्रांत में 'लो नदी' में हुआ। इस हादसे में चार लोग जीवित भी बचे हैं।
लापता लोगों की तलाश के लिए चलाए गए अभियान के प्रमुख फहान ने कहा कि पीड़ितों में अधिकांश महिलाएं हैं क्योंकि वह तैरना नहीं जानती थीं। नौका में सवार लोग एक सगाई समारोह से लौट रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications