समझौता एक्सप्रेस विस्फोट मामले की जांच की गति धीमी : पाकिस्तान
समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के अनुसार विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल बासित ने कहा, "उम्मीद है कि भारत पाकिस्तान के साथ समझौता एक्सप्रेस बम विस्फोट मामले में छानबीन के विवरण साझा करेगा।"
यह बयान समझौता एक्सप्रेस विस्फोट मामले की जांच को साझा करने की पाकिस्तान की मांग को भारत सरकार के ठुकराने के दो दिन बाद आया है।
उल्लेखनीय है कि फरवरी 2007 में भारत-पाकिस्तान मैत्री रेलगाड़ी समझौता एक्सप्रेस में विस्फोट में 68 लोग मारे गए थे। इनमें 42 पाकिस्तानी नागरिक शामिल थे।
बासित ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, "समझौता एक्सप्रेस विस्फोट को करीब चार साल हो चुके हैं और इस मामले में जांच की गति बेहद धीमी है।"
स्वामी असीमानंद द्वारा समझौता एक्सप्रेस मामले में कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं की भूमिका कबूलने के बाद पाकिस्तान ने सोमवार को भारतीय राजनयिक को तलब कर जांच के बारे में जानकारी साझा करने को कहा था।
पाकिस्तान की मांग को ठुकराते हुए भारतीय गृह मंत्रालय ने कहा, "छानबीन अभी जारी है और यह शुरूआती अवस्था में है। जांच पूरी होने के बाद सरकार उचित फैसला करेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications