छत्तीसगढ़ में लावारिस नक्सली साहित्य की जांच शुरू
सूत्रों ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने पार्सल गोदाम में लम्बे समय से पड़े लावारिस डिब्बों के बारे में शुक्रवार को पुलिस को जानकारी दी। डिब्बों मे प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़े दस्तावेज पड़े हुए हैं।
राज्य के पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने तत्काल आधार पर जांच उस समय शुरू की जब नक्सली पत्रिका में प्रकाशित एक लेख में वर्ष 2004 से अब तक पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सली नेताओं के नामों की सूची मिली।"
उन्होंने कहा, "छह-सात महीने पहले ही नक्सली साहित्य बिहार की राजधानी पटना से रायपुर भेजा गया था और इसमें रायपुर के वासियों को सम्बोधित किया गया है लेकिन पार्सल रेलवे स्टेशन के कमरे में पड़ा रह गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications