मप्र विधानसभा का बजट सत्र 21 फरवरी से
भोपाल, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 21 फरवरी से शुरू होगा। 47 दिन चलने वाले सत्र में 27 बैठकें होंगी। राज्यपाल ने इस सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है।
विधानसभा के प्रमुख सचिव डॉक्टर ए. के. पयासी ने बताया है कि बजट सत्र 21 फरवरी से शुरू होकर आठ अप्रैल तक चलेगा। इस सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इस सत्र में आगामी वित्तीय वर्ष का बजट पेश किए जाने के अलावा अन्य शासकीय व गैर सरकारी कार्य सम्पादित होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications