सड़क हादसे में 16 महिला कांस्टेबल घायल
यह हादसा रुपईडीहा थाना क्षेत्र में बाबानगर कस्बे के पास हुआ जब रोडवेज बस ने एसएसबी की महिला कांस्टेबलों को लेकर जा रहे वाहन को सामने से टक्कर मार दी। वाहन में सवार सभी 16 महिला कांस्टेबल और वाहन चालक घायल हो गया। सभी महिला कांस्टेबलों की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच है।
जिले के पुलिस उपाधीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया कि एसएसबी की महिला कांस्टेबल रोज की तरह अपने कैंप से नेपाल सीमा पर (रुपईडीहा चेक पोस्ट) ड्यूटी करने जा रही थीं।
उन्होंने कहा कि सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसमें तीन को लखनऊ के लिए स्थानांतरित किया गया है। पुलिस के मुताबिक रोडवेज बस में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
श्रीवास्तव ने कहा कि घटना के बाद रोडवेज बस का चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications