चेन्नई के अस्पताल में जुड़ेगा राजीव गांधी का नाम

चेन्नई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री करुणानिधि ने गुरुवार को कहा कि शहर में स्थित सबसे पुराने एवं एशिया के सबसे बड़े अस्पताल गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल के नाम में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायक पीटर अलफोंसे के अनुरोध को स्वीकार करते हुए यह घोषणा की।

अलफोंसे ने अनुरोध किया कि जिस अस्पताल को लोग जीएच के नाम से जानते हैं, उसके नाम में राजीव गांधी का नाम जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि मई 1991 में आत्मघाती हमले में निधन के बाद राजीव के शव को इसी अस्पताल में रखा गया था।

उल्लेखनीय है कि चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के ठीक सामने स्थित यह अस्पताल 347 वर्ष पुराना है और इसमें 2,720 बिस्तर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+