ब्राजील में बाढ़ से 335 की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक बारिश की वजह से पर्वतीय क्षेत्र तेरेसोपोलिस सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां अब तक 146 लोगों की मौत हो चुकी है। पड़ोसी शहर नोवा फ्रिबर्गो में अब तक 155 लोग मारे गए हैं। ऐतिहासिक शहर पेट्रोपोलिस में 34 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के पर्यावरण सचिव कार्लोस मिंक ने कहा, "तेरेसोपोलिस में अब तक की यह सबसे भीषण त्रासदी है।" मेयर जॉर्ज मारियो सेडलासेक ने लोगों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है।
गर्वनर के बयान के मुताबिक पेट्रोपोलिस इलाके में अब तक 34 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
आपातकालीन अधिकारियों के मुताबिक कम से कम 50 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि लापता होने वालों और मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।
रियो डी जनेरियो और साओ पॉलो में मंगलवार को मूसलाधार बारिश हुई, जहां भूस्खलन और बाढ़ से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications