खाद्य महंगाई दर गिरी, सब्जी अब भी आसमान पर

पिछले सप्ताह के मुकाबले महंगाई दर में 1.41 फीसदी की कमी आई है। इस सप्ताह महंगाई दर 18.32 फीसदी से घट कर 16.70 फीसदी पर आ गिरी है। सब्जी , प्याज और प्रटीन वाली खाद्य वस्तुओं में महंगाई बरकरार है। सब्जियों अब भी, थोक आंकड़ों के मुताबिक 70.73 फीसदी सालाना महंगी हैं।
सस्ती प्याज मुहैया कराए जाने के केंद्र सरकार की सारी कोशिशों की बैंड बज चुकी है। और प्याज शान से 70.70 फीसदी सालाना महंगाई के साथ अब आम आदमी को खून के आंसू रुलाने पर आमादा है। इसके अलावा लहसुन तो पहले दी दिन ब दिन चढ़ता जा रहा है। अब तो उत्तर भारत के कुछ इलाकों में लहसुन की कीमत 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications