येदियुरप्पा के खिलाफ लड़ाई को सड़कों पर ले जाएंगे : विपक्ष
गत अक्टूबर में विधानसभा में येदियुरप्पा द्वारा विश्वासमत हासिल करते समय 'अशिष्ट व्यवहार' करने पर विधानसभा की जांच समिति ने विपक्ष के 15 विधायकों के निलंबन की सिफारिश की है। समिति की सिफारिशों के विरोध में विधायक विधानसभा से बाहर चले गए।
विधानसभा अध्यक्ष के.जी. बोपैया द्वारा गठित जांच समिति इनमें से आठ विधायकों को एक वर्ष और सात को छह महीनों के लिए निलंबित करना चाहती है।
कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) ने विधायकों के निलंबन की सिफारिश को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा 'लोकतंत्र की हत्या' बताया है। उन्होंने कहा कि वे येदियुरप्पा के खिलाफ अपनी लड़ाई को सड़कों पर ले जाएंगे।
कांग्रेस के विपक्ष के नेता सिद्धारमैया के नेतृत्व में विधायकों ने विधानसभा के राज्य सचिवालय के समक्ष धरना दिया। विधायक विधानसभा के इस सत्र में नियम 60 के तहत चर्चा करना चाहते हैं। इस नियम के तहत 'जनहित से जुड़े मुद्दे पर तत्काल' चर्चा कराई जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications