राजग मुम्बई में निकालेगा भ्रष्टाचार विरोधी रैली

मुम्बई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शीर्ष नेता यहां रविवार को जुटेंगे और वे विपक्ष की भ्रष्टाचार विरोधी रैली को संबोधित करेंगे।

रैली को 'भ्रष्टाचार विरोधी महासंग्राम' नाम दिया गया है। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में होने वाली इस रैली को राजग के घटक दलों के शीर्ष नेता संबोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता कीर्ति सोमैया ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया, "रैली में आडवाणी के अलावा लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी, शिव सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव, अकाली दल के रत्तन सिंह अंजाना एवं अन्य अपने विचार रखेंगे।"

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार एवं देश को उद्वेलित करने वाले मुद्दों की ओर लोगों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए राजग ऐसी सिलसिलेवार रैलियां आयोजित करने की योजना बनाई है, जिनमें से यह तीसरी रैली होगी।

ज्ञात हो कि ऐसी ही दो अन्य रैलियां नई दिल्ली में 22 दिसम्बर को तथा नौ जनवरी को गुवाहाटी में हुई थीं।

सोमैया ने कहा कि ऐसी सात अन्य रैलियों की योजना है जो कानपुर (पांच फरवरी), रोहतक (छह फरवरी), हैदराबाद (नौ फरवरी), जयपुर (17 फरवरी) में, जबकि फरवरी के अंतिम सप्ताह में इंदौर, गया एवं संबलपुर में होंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+