सिंगापुर में एनईएलपी-9 का आयोजन
यह आयोजन इससे पहले नई दिल्ली में नौवीं बोली चक्र और लंदन में आयोजित भूमिका की अगली कड़ी के रूप में किया गया।
नौवीं बोली चक्र का आयोजन पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने नई दिल्ली में 15 अक्टूबर 2010 को किया था। बोली चक्र के आयोजन के पूर्व लंदन में आठ अक्टूबर 2010 को पूर्व भूमिका आयोजित की गई थी। इसी सिलसिले में भारत सरकार ने 13 जनवरी, 2010 को सिंगापुर में निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया जिसे एनईएलपी-9 कहा जाता है।
पेट्रोलियम मंत्रालय से जारी बयान के मुताबिक एनईएलपी-9 में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री मुरली देवड़ा ने मुख्य वक्तव्य दिया, जिसमें उन्होंने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की प्रगतिशील नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने तेल एवं गैस क्षेत्र के संबंध में सरकारी नीतियों का भी खुलासा किया।
देवड़ा ने आधुनिक और समृद्घ सिंगापुर के निर्माता सम्मानीय ली कुआन यू की महानता का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी दूर²ष्टि के कारण आज सिंगापुर विश्व के उन देशों में शामिल हो गया है, जिनकी प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है, जहां बेहतरीन स्कूल हैं, जहां सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा और सार्वजनिक सेवाएं सर्वश्रेष्ठ हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications