फोर्ब्स की सूची में संजय गुप्ता शुमार
अमेरिकी व्यापार पत्रिका ने अपनी ताजा सूची में गुप्ता को आठवां स्थान दिया है। पत्रिका ने कहा, "टेलीविजन चैनल सीएनएन के प्रस्तोता को वर्ष 2009 के यूएस सर्जन जनरल में भी करीब-करीब शामिल कर लिया था लेकिन जब यह पाया गया कि कांग्रेस के कई सांसद उनका विरोध करेंगे तो उनका नाम सूची से बाहर कर दिया गया।"
पत्रिका के मुताबिक, "गुप्ता अटलांटा में एक न्यूरोसर्जन हैं। वर्ष 2007 में टेलीविजन चैनल सीएनएन पर अभिनेता माइकेल मूर की फिल्म साइको पर उनकी बातचीत काफी लोकप्रिय हुई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications