4,341 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को मंजूरी
वित्त मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी बयान के मुताबिक विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) ने 31 दिसम्बर को 16 प्रस्ताव का अनुमोदन किया, जबकि 16 प्रस्तावों को खारिज कर दिया गया।
एफआईपीबी ने टाटा स्टील के 1,100 करोड़ रुपये के एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसके तहत कम्पनी कोष जुटाने के लिए वारंट जारी करेगी।
अनुमोदित प्रस्तावों के तहत अमेरिकी कम्पनी फेडरल एक्सप्रेस को कूरियर, तीव्र परिवहन, लॉजिस्टिक्स और गोदाम कारोबार में 607 करोड़ रुपये का निवेश करने की अनुमति मिली।
वित्त सचिव अशोक चावला की अध्यक्षता वाली एफआईपीबी ने फ्यूचर वेंचर्स इंडिया लिमिटेड के 300 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के 508 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications