दिल्ली धूमधाम से मना रही लोहड़ी

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में फसल कटाई का त्योहार लोहड़ी गुरुवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी के लोगों ने शाम को अलाव जलाने के लिए लकड़ियां इकट्ठा कीं, मक्के की खील, मूंगफली एवं रेबड़ियां खरीदीं और पूरे उत्साह से त्योहार के आयोजन की तैयारी की।

पारम्परिक त्योहार लोहड़ी रबी फसल की कटाई से जुड़ा हुआ है। यह खुशी और आनंद का पर्व है। लोग इस अवसर पर लोगों को भोज देते हैं, उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं तथा शाम से रात तक अलाव के इर्द-गिर्द नाच करते हैं।

गृहिणी संचिता शर्मा के मुताबिक इस पर्व का महत्व तब और बढ़ जाता है, जब परिवार में हाल ही में किसी का जन्म या विवाह हुआ हो।

शर्मा ने कहा, "जन्म लेने वाले बच्चे के नाना-नानी उसके लिए उपहार, मिठाइयां, मेवे, मूंगफली, मक्के की खील एवं अन्य वस्तुएं भेजते हैं। नई शादी के मामले में नववधू को ढेर सारे उपहार दिए जाते हैं।"

फसल कटाई का यह त्योहार देशभर में विभिन्न नामों से मनाया जाता है। गुजरात में इसे उत्तरायण, असम में माघ बिहू और दक्षिण भारत में पोंगल के नाम से मनाया जाता है। उत्तर भारत में लोहड़ी के अगले दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+