ब्राजील में मूसलाधार बारिश, 250 की मौत
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक बारिश की वजह से पर्वतीय क्षेत्र तेरेसोपोलिस सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां अब तक 122 लोगों की मौत हो चुकी है। पड़ोसी शहर नोवा फ्रिबर्गो में अब तक 97 लोग मारे गए हैं।
राज्य के पर्यावरण सचिव कार्लोस मिंक ने कहा, "तेरेसोपोलिस में अब तक की यह सबसे भीषण त्रासदी है।" मेयर जॉर्ज मारियो सेडलासेक ने लोगों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है।
गर्वनर के बयान के मुताबिक पेट्रोपोलिस इलाके में अब तक 18 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।
आपातकालीन अधिकारियों के मुताबिक कम से कम 50 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि लापता होने वालों और मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।
रियो डी जनेरियो और साओ पॉलो में मंगलवार को मूसलाधार बारिश हुई, जहां भूस्खलन और बाढ़ से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications