पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया
पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार रात करीब 10 बजे संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक भारतीय जवान घायल हो गया।
भारतीय जवानों ने भी जवाबी गोलीबारी की। दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी गुरुवार तड़के छह बजे तक जारी थी।
सूत्रों ने कहा कि यह सीधे तौर पर पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने की घटना है। दोनों देशों के बीच संघर्षविराम वर्ष 2003 में लागू हुआ था।
सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी रुक गई है लेकिन जवान सतर्कता बरत रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications