बिहार में कड़ाके की सर्दी, जिलों में अलाव की व्यवस्था
पटना। बिहार में कड़ाके की सर्दी जारी है। पटना का न्यूनतम तापमान गुरुवार को चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच राज्य के मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को सर्दी से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार सुबह पटना का न्यूनतम तापमान बुधवार की तुलना में 0़ 3 डिग्री सेल्सियस अधिक 4़ 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इधर, गुरुवार सुबह गया का तापमान 5़ 1 डिग्री तथा पूर्णिया का 4़ 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक सर्दी से लोगों को अभी निजात मिलने की उम्मीद नहीं है।इधर, मुख्य सचिव अनुप मुखर्जी ने शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलाधिकारियों से बातचीत कर सर्दी के उपायों की समीक्षा भी की।












Click it and Unblock the Notifications