इंफोसिस ने वार्षिक राजस्व अनुमान बढ़ाया
बेंगलुरू, 13 जनवरी (आईएएनएस)। इंफोसिस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2010-11 के दौरान प्राप्त होने वाले राजस्व अनुमान को एक बार फिर बढ़ा दिया है।
कम्पनी ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में राजस्व में 24 फीसदी की शानदार वृद्धि के बाद यह अनुमान बढ़ाया है।
गुरुवार को जारी एक बयान में कम्पनी ने कहा है कि भारतीय लेखा प्रणाली के तहत चालू वित्त वर्ष में कम्पनी का समेकित राजस्व 27,445 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 21 फीसदी अधिक है।
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय नियामक प्रणाली के तहत चालू वित्त वर्ष में सकल आय 6.05 अरब डॉलर रहने का अनुमान है जो पिछले वर्ष की तुलना में 26 फीसदी अधिक है।
कम्पनी ने पहली बार 15 अक्टूबर को वार्षिक राजस्व अनुमान में 271 अरब रुपये की वृद्धि की थी, जो वार्षिक आधार पर 19 फीसदी की विकास दर थी।
इसी तरह चौथी तिमाही (जनवरी से मार्च) के दौरान 7194 करोड़ रुपये के राजस्व का अनुमान लगाया गया है जो वार्षिक आधार पर 21 फीसदी अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications