सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट का रुख
मुम्बई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 41.80 अंकों की गिरावट के साथ 19492.30 पर जबकि निफ्टी 12.50 अंकों की गिरावट के साथ 5850.75 पर खुला।
सुबह करीब 9.20 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 58.60 अंकों की गिरावट के साथ 19475.50 पर कारोबार कर रहा था।
इसी समय नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 12.25 अंकों की गिरावट के साथ 5851.00 पर कारोबार कर रहा था।
शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मामूली तेजी का रुख देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications