शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 351 अंक लुढ़का (राउंडअप)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 41.80 अंक की गिरावट के साथ 19,492.30 पर खुला। सेंसेक्स ने कारोबार में 19,522.38 के ऊपरी और 19,136.27 अंक के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सिर्फ चार शेयरों टाटा मोटर्स (1.58 फीसदी), ओएनजीसी (1.04 फीसदी), डीएलएफ (0.61 फीसदी) और रिलायंस कम्युनिकेशन (0.14 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।
सेंसेक्स में गिरावट में रहने वाले शेयरों में इंफोसिस (4.82 फीसदी), एसबीआई (3.91 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (3.88 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (2.90 फीसदी) और विप्रो (2.87 फीसदी) प्रमुख रहे।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएससी) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 12.50 अंक की गिरावट के साथ 5850.75 पर खुला। निफ्टी ने 5857.75 के ऊपरी और 5736.70 अंके निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 58.86 अंक की गिरावट के साथ 7,310.18 पर और स्मॉलकैप 59.39 अंक की गिरावट के साथ 9,088.24 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 सेक्टरों में से सिर्फ एक रियल्टी (0.54 फीसदी) में बढ़त दर्ज की गई। बैंकिंग कम्पनियां (3.53 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (3.41 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.76 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.70 फीसदी) और धातु (1.23 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1104 शेयरों में तेजी और 1693 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 184 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications