महंगाई पर दहशत न फैलाएं, उपायों की होगी घोषणा : मुखर्जी
इस महीने की पहली तारीख को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान खाद्यान्न महंगाई की दर घटकर 16.91 फीसदी हो गई जो इससे पूर्व के सप्ताह के दौरान 18.32 फीसदी हो गई।
मुखर्जी ने कहा, "हमने स्थिति का विश्लेषण किया है। हम आगे क्या कदम उठाने जा रहे हैं इस बारे संकेत दे चुके हैं। अनावश्यक दशहत की जरूरत नहीं है।"
मुखर्जी ने बुधवार को कृषि मंत्री शरद पवार, योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महंगाई पर काबू पाने के लिए उठाए जाने वाले सम्भावित कदमों पर चर्चा की थी।
जब मुखर्जी से पूछा गया कि सरकार खाद्यान्न महंगाई की दर पर काबू पाने के लिए क्या कदम उठा रही है, तो उन्होंने कहा, "पिछली शाम सम्भावित कदमों को अंतिम रूप दे दिया गया। मैं सोचता हूं इसकी घोषणा आज होनी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications