ग्रामीणों के गुस्से का शिकार बना तेंदुआ, जांच के आदेश
एक अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ चंदका जंगली इलाके से निकलकर गांदरपुर गांव के निकट आ गया था। इसी दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने मिलकर उसे पीट-पीटकर मार डाला।
राज्य के एक वरिष्ठ वन्यजीव अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सरकार ने शहर के क्षेत्रीय वन अधिकारी को इस घटना की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।"
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने तेंदुए को देखकर स्थानीय वन्यजीव अधिकारियों को सूचित किया था लेकिन अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही लोगों ने उसे पीटकर मार डाला।
वन अधिकारी अक्षय पटनायक ने कहा कि तेंदुए का शव बरामद कर लिया गया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों तेंदुओं को ग्रामीणों द्वारा मारा जाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications